शिव महापुराण के अनुसार शिवजी का नाम ,भस्म (विभूति) एवं रूद्राक्ष – ये तीनों त्रिवेणी के समान परम पुण्य वाले माने गए हैं । जिस जगह ये तीनों उपस्थित हो ,उसके दर्शन मात्र से मनुष्य त्रिवेणी के स्नान का फल पा लेता है। यदि किसी मनुष्य के शरीर पर भस्म,रूद्राक्ष और मुख शिवनाम हो , एसी पुण्यात्मा के दर्शन त्रिवेणी के समान ही हैं । भगवान का नाम गंगा है ,भस्म यमुना मानी गई है और रूद्राक्ष को सरस्वती कहा गया है। इन तीनों की संयुक्त त्रिवेणी समस्त पापों का नाश करने वाली है।
शिवजी ने समस्त लोकों का उपकार करने के उद्देश्य से देवी पार्वतीजी के सामने रूद्राक्ष की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि एक दिन अचानक लंबे समय , सहस्त्र बर्षों तक ध्यान में रहने के बाद , मन क्षुभित हो गया और मैंने लीला बश अपने दोनों नेत्र खोले । नेत्र खोलते ही मनोहर नेत्रों से कुछ जल की बुँदे कई जगह जमीन पर गिरी और उसी उन बूंदों से वहाँ रूद्राक्ष के व्रक्ष पैदा हो गए। शिवजी ने भू तल पर अपने भक्तों पर अनुग्रह करने हेतु अनेक जगह अंकुरित कर दिया। रूद्राक्ष का शाब्दिक अर्थ भी यही बताता है, रूद्राक्ष का संधि विच्छेद करने पर रूद्राक्ष =रुद्र +अक्ष , यहाँ रुद्र याने भगवान शिव का अत्यंत तेजस्वी और शक्तिशाली स्वरूप है। रुद्र शब्द का अर्थ है ,दुखों को हारने वाला, अनिष्ट को दूर करने वाला। अक्ष का संस्कृत में अर्थ आँख है। इसीकारण रूद्राक्ष को रुद्र की आँख या रुद्र के अश्रु भी कहा जाता है। रूद्राक्ष भगवान शिवजी का , मानव मात्र के लिए अमूल्य उपहार है।
रूद्राक्ष का वृक्ष लगभग 29 मीटर तक ऊँचा होता है और भारत में गंगा के मैदानी क्षेत्र से लेकर हिमालय की तराई, श्रीलंका,नेपाल ,सिक्किम,भूटान, म्यांमार ,तिब्बत,थायलैंड, मलेशिया ,इंडोनेशिया , न्यूजीलेंड ,फ़िजी,फिलीपींस ,दक्षिणी चीन, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, गुआम और हवाई तक पाया जाता है। नेपाल, जावा और सुमात्रा के पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्यतः मिलता है। रुद्राक्ष , वृक्ष के सूखे बीज होते हैं । रुद्राक्ष, वानस्पतिक रूप से 'इलेओकार्पस गैनिट्रस' (Elaeocarpus ganitrus) नामक वृक्ष का फल है। इसकी आंतरिक संरचना एक 'मल्टी-चैम्बर्ड नट' (Multi-chambered nut) जैसी होती है।
रुद्राक्ष की तकनीकी परिभाषा
इसे निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से परिभाषित किया जा सकता है:
रुद्राक्ष के फल के सबसे ऊपरी आवरण (छिलके) के नीचे एक कठोर काष्ठ जैसी गुठली होती है। इस गुठली की सतह पर ऊपर से नीचे की ओर जाने वाली गहरी रेखाएं होती हैं, जिन्हें 'मुख' कहा जाता है। ये मुख वास्तव में आंतरिक विभाजनों के बाहरी संकेत हैं।
रुद्राक्ष की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आंतरिक ज्यामिति है। यदि एक पांच मुखी रुद्राक्ष को बीच से क्षैतिज (Horizontally) काटा जाए, तो उसके भीतर पाँच स्पष्ट कक्ष या कंपार्टमेंट (Compartments) दिखाई देते हैं। ये कक्ष एक-दूसरे से प्राकृतिक रेशों की दीवारों (Septa) द्वारा अलग होते हैं।
प्रत्येक कंपार्टमेंट के भीतर एक छोटा बीज स्थित होता है। इसे रुद्राक्ष का 'भ्रूण' कहा जा सकता है।
नियम: एक आदर्श रुद्राक्ष में जितने मुख (बाहरी रेखाएं) होते हैं, उसके भीतर उतने ही कक्ष और उतने ही बीज होने चाहिए।
उदाहरण के लिए: पञ्चमुखी रुद्राक्ष = ५ मुखी + ५ कक्ष + ५ बीज।
अतः "रुद्राक्ष एक बहु-कक्षीय (Multi-locular) बीज है, जिसकी आंतरिक संरचना पूर्णतः उसकी बाहरी मुखी रेखाओं के अनुरूप होती है। प्रत्येक मुख एक आंतरिक कक्ष (Compartment) का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें एक बीज सुरक्षित रहता है। यह संरचना रुद्राक्ष को एक प्राकृतिक संधारित्र (Capacitor) की तरह कार्य करने की शक्ति देती है।"
रूद्राक्ष के फल से रूद्राक्ष निकालना :
1. हरा फल (Green Fruit): छिलका उतारना आसान क्यों?
जब फल हरा होता है, तो वह अपनी 'Pre-ripening' अवस्था में होता है।
सेलुलर स्ट्रक्चर: इस समय फल का बाहरी आवरण (Exocarp) और अंदर का गूदा (Mesocarp) लचीला होता है। इसमें नमी अधिक होती है और यह गुठली (रुद्राक्ष) के साथ मजबूती से चिपका नहीं होता।
प्रोसेसिंग: हरे फल को हाथ से दबाकर या हल्का कट लगाकर छिलका आसानी से 'स्लाइड' करके निकाला जा सकता है। इससे अंदर के रुद्राक्ष के मुखों (Faces) को नुकसान नहीं पहुँचता।
2. नीला फल (Blue/Ripe Fruit): स्किन निकालना मुश्किल क्यों?
रुद्राक्ष के फल को 'Blue Marble' कहा जाता है क्योंकि पकने पर यह चमकदार नीले रंग का हो जाता है।
चिपचिपाहट (Stickiness): फल जैसे-जैसे पकता है, उसके अंदर की शर्करा (Sugars) और पेक्टिन (Pectin) गाढ़े होने लगते हैं। नीला होने तक यह गूदा एक 'गोंद' की तरह काम करने लगता है और रुद्राक्ष के गहरे खांचों (Grooves) में कसकर चिपक जाता है।
सूखने की प्रक्रिया: यदि नीला फल पेड़ पर ही सूखने लगे, तो उसकी खाल पत्थर जैसी सख्त हो जाती है। इसे निकालने के लिए फिर फल को कई दिनों तक पानी में सड़ाना (Fermentation) पड़ता है, जिससे कभी-कभी रुद्राक्ष की प्राकृतिक चमक कम हो सकती है।
महाराष्ट्र या नेपाल के किसान अक्सर निम्नलिखित विधि अपनाते हैं:
समय पर तुड़ाई: फल के पूरी तरह नीले होने का इंतजार करने के बजाय, जैसे ही वह हल्का नीला या हरा-नीला होने लगे, उसे तोड़ लिया जाता है।
पानी का उपयोग: यदि छिलका सख्त हो गया है, तो उसे 24-48 घंटे सादे पानी में डुबोकर रखा जाता है। इससे छिलका नरम हो जाता है और ब्रश की मदद से आसानी से साफ हो जाता है।
गुणवत्ता पर प्रभाव:
वैज्ञानिक रूप से, हरे फल से निकाला गया रुद्राक्ष अक्सर अधिक 'साफ' और 'सुनहरा' (Light brown) होता है, क्योंकि उसे लंबे समय तक सड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती।
समान आकार प्रकार के ,चिकने,सुद्रढ़ ,पूरा गोल , स्थूल ,उभरे हुए छोटे – छोटे दानों वाला और जिस रूद्राक्ष में अपने आप ही डोरा पिरोने लायक छिद्र हो गया हो उसे उत्तम माना गया है । जिसे कीड़ों ने दूषित कर दिया हो ,खंडित हो ,व्रण युक्त हो ,फूटा हो,और जो पूरा पूरा गोल न हो एसे रुद्राक्षों को त्याग देना चाहिए।
रूद्राक्ष सफेद, रक्त वर्ण , पीत एवं कृष्ण रंग में आते है।
भोग और मोक्ष की इच्क्षा रखने वाले चारों वर्णों के लोगों को इसे धारण करना चाहिए। इससे शिव पार्वती प्रसन्न होते है। सभी आश्रमों ,समस्त वर्णों , स्त्रियों ,ब्रह्मचारी, वानप्रस्थ ,ग्रहस्थ , सन्यासी और शूद्रों को भी इसे सदैव धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त होकर सुख प्राप्त करता है। इसको धारण करने का सौभाग्य बड़े पुण्य से मिलता है। जिनके शरीर पर भस्म,रूद्राक्ष और मुख में शिव का नाम है वह कभी भी यमलोक नहीं जाता है और परम गति को प्राप्त होता है । रूद्राक्ष के द्वारा मंत्र जप करने से करोड़ों गुना पुण्य प्राप्त होता है। रूद्राक्ष भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है,इसे परम पावन माना गया है। रूद्राक्ष के दर्शन से ,स्पर्श से ,उस पर जप करने से ,धारण करने से समस्त पापों का करने वाला मन गया है। एकमात्र भगवान शिव ही ब्रह्म रूप होने के कारण निराकार कहे गए हैं । रूपवान होने के कारण साकार भी हैं । शिवलिंग शिव के निराकार रूप का प्रतीक है। शिवपुराण में कहा गया है कि रूद्राक्ष ,भगवान शिव का मंगलमय शिवलिंग विग्रह है। 1100 रुद्राक्षों को धारण करने वाला मनुष्य भी रुद्र के लगभग समतुल्य माना गया है।
शरीर के विभिन्न अंगों पर धारण करने हेतु शिवपुराण के अनुसार मंत्र निम्नानुसार हैं किन्तु एक और व्यवस्था के अनुसार रूद्राक्ष के मुख अनुसार धारण करने के भी मंत्र हैं ,जो विभिन्न मुख के रूद्राक्ष के गुणों के वर्णन के साथ दिए हुए हैं :
सिर (शिखा/मस्तक) : ईशान मंत्र
कान (प्रत्येक कान में) : तत्पुरुष मंत्र
गला और हृदय (वक्ष) : अघोर मंत्र
दोनों हाथ (भुजाएं/कलाई) : अघोर बीज मंत्र
उदर (पेट) : वामदेव मंत्र
शिवपुराण में वर्णित जिन पंचब्रह्म मंत्रों का उल्लेख है, वे भगवान शिव के पांच विभिन्न स्वरूपों (मुखों) की स्तुति करते हैं। ये मंत्र 'तैत्तिरीय आरण्यक' से लिए गए हैं और अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं।
यहाँ ये पाँचों मंत्र उनके अर्थ सहित दिए गए हैं:
ॐ ईशानः सर्वविद्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रह्माधिपतिर्ब्रह्मणोऽधिपतिर्ब्रह्मा शिवो मे अस्तु सदाशिवोयम्।
अर्थ: ईशान (शिव) समस्त विद्याओं के स्वामी हैं, समस्त प्राणियों के ईश्वर हैं, वे ब्रह्मा और वेदों के अधिपति हैं। वे साक्षात परब्रह्म और कल्याणकारी शिव हैं। वे सदाशिव मुझ पर अपनी कृपा बनाए रखें।यह मंत्र भगवान शिव के पंचम मुख ,जिसकी दिशा ऊर्ध्व है, तत्व आकाश और प्रतिनिधित्व अनुग्रह ,आशीर्वाद का है ,की आराधना करता है।
महत्व: यह मंत्र ज्ञान और नेतृत्व क्षमता के लिए है।
अर्थ: हम उन 'तत्पुरुष' (परम पुरुष) को जानते हैं, हम उन 'महादेव' का ध्यान करते हैं। वे रुद्र हमारी बुद्धि को (सत्मार्ग की ओर) प्रेरित करें। रखें।यह मंत्र भगवान शिव के चतुर्थ मुख ,जिसकी दिशा पूर्व है, तत्व वायु और प्रतिनिधित्व तिरोभाव का है ,की आराधना करता है।
महत्व: यह शिव की गायत्री है, जो आध्यात्मिक विकास और तीक्ष्ण बुद्धि प्रदान करती है।
ॐ अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः। सर्वेभ्यः सर्व शर्वेभ्यो नमस्ते अस्तु रुद्ररूपेभ्यः॥
अर्थ: जो सौम्य (अघोर) हैं, जो रौद्र (घोर) हैं और जो अत्यंत भयानक (घोरतर) हैं; आपके उन सभी रुद्र स्वरूपों को मेरा नमस्कार है। आप ही सभी ओर व्याप्त और सबके संहारक हैं। रखें।यह मंत्र भगवान शिव के तीसरे मुख ,जिसकी दिशा दक्षिण है, तत्व अग्नि और प्रतिनिधित्व संहार का है ,की आराधना करता है।
महत्व: यह मंत्र हृदय में साहस भरता है और भय व शत्रुओं का नाश करता है।
अघोर का मुख्य बीज मंत्र है:
या कुछ परंपराओं में इसे इस तरह भी जपा जाता है:
चूंकि हाथ हमारे 'कर्म' के प्रतीक हैं, अघोर बीज मंत्र (ह्रौं) का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि हमारे द्वारा किए गए कार्यों में कोई बाधा न आए और वे नकारात्मकता से मुक्त रहें। रखें।यह मंत्र भी भगवान शिव के तीसरे मुख ,जिसकी दिशा दक्षिण है, तत्व अग्नि और प्रतिनिधित्व संहार का है ,की आराधना करता है।
ॐ वामदेवाय नमो ज्येष्ठाय नमः श्रेष्ठाय नमो रुद्राय नमः कालाय नमः कलविकरणाय नमो बलविकरणाय नमो बलाय नमो बलप्रमथनाय नमः सर्वभूतदमनाय नमो मनोन्मनाय नमः॥
अर्थ: मैं उन वामदेव को नमस्कार करता हूँ जो ज्येष्ठ हैं, श्रेष्ठ हैं, रुद्र हैं, जो काल (समय) हैं और जो काल को भी वश में करने वाले हैं। जो बल के स्वामी हैं और जो बल का नाश करने में सक्षम हैं। जो समस्त प्राणियों का दमन करते हैं और मन को उन्मन (स्थितप्रज्ञ) करते हैं, उन्हें नमस्कार है। रखें।यह मंत्र भगवान शिव के द्वितीय मुख ,जिसकी दिशा उत्तर है, तत्व जल और प्रतिनिधित्व पालन (maintenance) का है ,की आराधना करता है।
महत्व: यह मंत्र शारीरिक स्वास्थ्य और आंतरिक शक्ति को नियंत्रित करता है।
6 . सद्योजात मंत्र (अन्य अंगों/पूर्ण माला के लिए)
ॐ सद्योजातं प्रपद्यामि सद्योजाताय वै नमो नमः। भवे भवे नातिभवे भवस्व मां भवोद्भवाय नमः॥
अर्थ: मैं उन सद्योजात (नूतन/सद्य उत्पन्न) शिव की शरण लेता हूँ, उनको मेरा बारंबार नमस्कार है। मुझे संसार के जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त करें और मुझे संसार के दुखों से परे ले चलें। रखें।यह मंत्र भगवान शिव के प्रथम मुख ,जिसकी दिशा पश्चिम है, तत्व पृथ्वी और प्रतिनिधित्व सृजन का है ,की आराधना करता है।
महत्व: यह शुद्धिकरण और नए आरंभ का प्रतीक है।
अन्य महापुराण के अनुसार शरीर के किसी भी अंग पर रूद्राक्ष को “ नमः शिवाय “ , श्रीपंचाक्षर मंत्र जाप के साथ धारण करना चाहिए।
परहेज: रुद्राक्ष धारण करने वाले को मदिरा, मांस, लहसुन, प्याज, सहिजन और लसोड़ा जैसी तामसिक वस्तुओं का त्याग करना चाहिए। यह रुद्राक्ष की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए अनिवार्य बताया गया है।
मणि आदि की अपेक्षा रूद्राक्ष के द्वारा मंत्र जाप करने से करोड़ गुना फल प्राप्त होता है और उसको धारण करने से दस करोड़ गुना फल प्राप्त होता है। सभी लोग रूद्राक्ष की माला से सभी मंत्रों का जाप कर सकते है। रूद्राक्ष जब तक प्राणी के शरीर पर होता है, तब तक अल्प म्रत्यु उसे बाधा नहीं पहुचती है । रुद्र भक्तों को तो रूद्राक्ष माल विशेष रूप से धारण करना चाहिए ,अपितु विष्णु आदि देवताओं के भक्तों को भी निस्संदेह इसे धारण करना चाहिए।
तंत्र शास्त्रों के अनुसार रूद्राक्ष धारण करने पर भूत -प्रेत जनित बाधाओं, अदृष्य आत्माओं तथा अभिचार प्रयोग जनित बाधाओं का समाधान होने लगता है ।
रूद्राक्ष के प्रकार और फल : रूद्राक्ष दाने पर उभरी हुई धारियों के आधार पर रूद्राक्ष के मुख निर्धारित किए जाते हैं ।एकमुखी रूद्राक्ष दुर्लभ हैं और सामान्यतः 2 मुखी से 21 मुखी तक रूद्राक्ष प्राप्त होते हैं । कुछ मामलों में 38 मुखी तक के बीजों की भी खोज की गई है । शिव पुराण में 14 मुखी तक के रुद्राक्षों का ही उल्लेख है , शायद कारण यह हो कि 14 से ऊपर मुख के रूद्राक्ष बहुत ही दुर्लभ हैं । कुछ दाने प्राकृतिक रूप से पेड़ों पर जुड़ जाते हैं । यदि दो बीज एक साथ जुड़ जाते हैं तो उन्हे गौरीशंकर रूद्राक्ष कहते हैं ।
एक मुखी रूद्राक्ष : एक मुख वाला रूद्राक्ष साक्षात शिव के स्वरूप हैं । वह समस्त पापों को नष्ट कर , भोग और मोक्ष रूपी सभी फल प्रदान करते हैं । जहां रूद्राक्ष की पूजा होती है, वहाँ से लक्ष्मी दूर नहीं जाती और उस स्थान के सभी संकट नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति की सम्पूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । भगवान शिवजी की कृपा के फलस्वरुप कुछ गिने चुने भाग्यशाली व्यक्तिय़ों को ही यह दुर्लभ रूद्राक्ष धारण करने का अवसर मिलता है. यह यश, शक्ति,भोग और मोक्ष प्रदान करता है। इसे धारण करने से आध्यात्मिक उन्नति , एकाग्रता, सांसारिक , शारीरिक, एवं मानसिक कष्ट़ों से छुटकारा मिलता है। यह इसके धारण करने पर सूर्य से संबंधित दोषों का निवारण होता है। सूर्य दोष निवारण, नेत्र घनाशता (thrombosis), मूत्राशय की पथरी, श्वास रोग, हृदय रोग, नेत्र व त्वचा रोग, नासूर, अपच, रतौंधी हड्डी रोगों में लाभकारी । मेष, कर्क एवं सिंह राशि/लग्न वालों को तो इसे अवश्य ही धारण करना चाहिए। इसे धारण करने का मंत्र है - ॐ ह्रीं नम: , दिन : सोमवार
स्वास्थ्य लाभ : चंद्र दोष निवारण, संतान व नेत्र रोगों में लाभकारी, हृदय व फेफड़े के रोग, बाईं आँख के विकार, ल्यूकीमिया, यकृत, स्तन विकार, स्मृति नाश, मूत्राशय विकार ।
सौभाग्य और लक्ष्मी : इसे धारण करने से सौहाद्र लक्ष्मी का वास रहता है। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए शुभ माना जाता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : धनु व कन्या राशि /लग्न वालों के लिए उपयुक्त। कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न वालों को भी लाभप्रद।
धारण करने का मंत्र : ॐ नमः
तीन मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: यह अग्नि देवता का प्रतिनिधित्व करता है।इसके प्रभाव से सारी विद्याएं प्रतिष्टित हो जाती है।
ग्रह दोष निवारण: मंगल ग्रह की प्रतिकूलता से उत्पन्न सभी दोषों का निवारण करता है। यह मणि मूंगे से भी अधिक प्रभावशाली मानी जाती है।
मोक्ष प्रदाता: जन्म-जन्मांतर के चक्र से मुक्ति दिलाकर मोक्ष की प्राप्ति कराता है।
स्वास्थ्य लाभ : रक्त, पेट, यकृत रोगों में लाभकारी, रक्त विकार, रक्तचाप, हैजा, छाले, सूजन, कमजोरी, आँख की रक्षा, रक्त वाहिनी शुद्धि, यौन ग्रंथि व अधिवृक्क ग्रंथि रोग, सर्दी।
शुभ फल : श्री, तेज और आत्मबल प्रदान करता है।उच्च शिक्षा और सेहत के लिए शुभ।दरिद्रता दूर करता है तथा पढ़ाई व व्यापार संबंधी प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाता है।अग्नि स्वरूप होने के कारण अग्नि देव प्रसन्न होते हैं और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।सभी पापों का नाश करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मेष, सिंह, धनु राशि /लग्न वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी।मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन लग्न के जातकों को इसे अवश्य धारण करना चाहिए।
धारण करने का मंत्र : ॐ क्लीं नमः
चार मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसके अधिपति ब्रह्मा हैं। यह साक्षात ब्रह्मा का स्वरूप है।
गुणों का विकास: स्मरण शक्ति, मौलिकता, व्यवहार चातुर्य, वाक्चातुर्य और बुद्धिमत्ता का विकास करता है।
धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष: इसके दर्शन और स्पर्श से चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है।
स्वास्थ्य लाभ : मानसिक रोग, पक्षाघात, पीत ज्वर, दमा और नसों से संबंधित रोगों में लाभकारी। वाणी में मधुरता, आरोग्य और तेजस्विता प्रदान करता है। बुध दोष निवारण, मानसिक रोगों में लाभकारी, कान, गला, नाक के रोग, लकवा, यौन समस्याएँ, पिताशय रोग, स्मृति नाश, मनोविकार, हाथ-भुजा-फेफड़े रोग । इसमें पन्ना रत्न के समान गुण पाए जाते हैं।
शुभ फल : सेहत, ज्ञान, बुद्धि और विषयों की प्राप्ति में सहायक। सांसारिक दुःखों, शारीरिक, मानसिक और दैविक कष्टों से मुक्ति दिलाता है। बुध ग्रह से उत्पन्न बाधाओं का निवारण करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर राशि वालों के लिए लाभकारी। कुंभ लग्न के जातकों को भी इसे धारण करना चाहिए।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं नमः , धारण का शुभ दिन: सोमवार
पाँच मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: यह कालाग्नि का प्रतिनिधित्व करता है।
सर्वशक्तिमान: सब कुछ करने में समर्थ है और सभी को मुक्ति प्रदान करता है।
फल प्रदाता: संपूर्ण मनोवांछित फल प्रदान करता है।
मानसिक शक्ति: अद्भुत मानसिक शक्ति का विकास करता है और मनःशांति प्रदान करता है।
स्वास्थ्य लाभ : निर्धनता, दाम्पत्य सुख में कमी, कान के रोग आदि से रक्षा करता है। हृदय रोगों के लिए उत्तम माना जाता है। गुरु दोष निवारण, हृदय रोग व मधुमेह में लाभकारी, यकृत रोग, नासूर, अल्सर, रक्तचाप, स्तन रोग, जाँघ व रीढ़ रोग, स्मृति विकास, जलन, हृदय रोग, अम्लता
शुभ फल : सुख, शांति और प्रसन्नता प्रदान करता है। आत्मविश्वास, मनोबल और ईश्वर के प्रति आस्था को बढ़ाता है। इसमें पुखराज रत्न के समान गुण पाए जाते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से :मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले जातक इसे धारण कर सकते हैं।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं नमः , धारण का शुभ दिन: सोमवार
छः मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसका अधिपति कार्तिकेय है तथा इस पर शुक्र ग्रह का अधिकार है।
जीवन में लाभ: इसे धारण करने पर साफ-सुथरी प्रतिमा, मजबूत वाणी और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है।
पाप निवारण: ब्रह्महत्या जैसे महापाप से मुक्ति दिलाता है।
सुख-सुविधाएँ: ऐशो-आराम और वाहन सुख की प्राप्ति होती है।
स्वास्थ्य लाभ : नेत्र रोग, काम-वासना संबंधी व्याधियों में लाभकारी, कंठ, ग्रीवा, मूत्र पिंड, यौन अवयव, अवटु ग्रन्थि रोग, जलोदर, नेत्र रोग, गर्भ धारण कठिनाई, अपच , संधिवात, रक्त वाहनियों व तंत्रिकायों में रुकावट । आरोग्यता और दीर्घायु प्रदान करता है। इसके गुण हीरे के समान माने जाते हैं।
शुभ फल : वाणी में दृढ़ता और आकर्षण लाता है। ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। शरीर को स्वस्थ और जीवन को संतुलित बनाता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : वृष और तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ लग्न के जातकों को इसे धारण करना चाहिए। इसे हर राशि के बच्चे, स्त्री और पुरुष धारण कर सकते हैं।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं हुं नमः
धारण का स्थान: दाईं भुजा धारण का शुभ दिन: सोमवार
सात मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसका अधिपत्य महालक्ष्मी हैं, जो ऐश्वर्य की देवी हैं। यह अनंग नाम से प्रसिद्ध है।
देवता: इसके देवता सात माताएँ और हनुमानजी हैं।
ग्रह संबंध: यह शनि ग्रह द्वारा संचालित होता है।
जीवन में लाभ: इसे धारण करने से संपन्नता, ऐश्वर्य और उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
व्यापारिक लाभ: व्यवसाय में घाटा टालने या कम करने में सहायक।
स्वास्थ्य लाभ : हड्डी और मांसपेशियों का दर्द कम करता है। कालसर्प योग की शांति में मदद करता है। हड्डी, स्नायु, पक्षाघात व मानसिक चिंता में लाभकारी, कमजोरी, पेट दर्द, लकवा, मिर्गी, बधिरता, पाण्डुरोग, स्त्री रोग, संधिवात, वीर्य शुद्धि
इसके गुण नीलम रत्न से भी अधिक लाभकारी माने जाते हैं।
शुभ फल : नाम, प्रतिष्ठा और समृद्धि में वृद्धि करता है। आंतरिक ज्ञान और सम्मान में वृद्धि करता है। ऐश्वर्य, सुख और सामाजिक उन्नति प्रदान करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी। इसे गले या दाईं भुजा में धारण करना चाहिए।
धारण करने का मंत्र : ॐ हुं नमः
आठ मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसके स्वामी भैरव एवं गणेशजी हैं।यह अष्टमूर्ति भैरव रूप है।
ग्रह संबंध: इसका अधिपत्य राहु ग्रह के पास है।
जीवन में लाभ: इसे धारण करने वाला मनुष्य पूर्णायु प्राप्त करता है और अकाल मृत्यु के भय से मुक्त होता है।
सफलता प्रदाता: मार्ग के सभी अवरोध दूर करता है और कार्यों में यश दिलाता है।
शत्रु निवारण: विरोधियों के मन और दृष्टिकोण में बदलाव लाकर उन्हें भी आपके हित में सोचने के लिए बाध्य करता है।
स्वास्थ्य लाभ : फेफड़े, त्वचा रोग, पितृदोष निवारण, तंत्रिका रोग, प्रोस्टेट, पिताशय, फेफड़े, सर्प भय , मोतियाबिंद, hydrocele , श्वसन रोग
इसके गुण गोमेद रत्न के समान माने जाते हैं।
शुभ फल : नाम, यश और समृद्धि में वृद्धि करता है। आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाता है। जीवन में सुख और उन्नति प्रदान करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मकर और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से अनुकूल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन लग्न वाले जातक इसे धारण कर जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
धारण करने का मंत्र : ॐ हुं नमः
नौ मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसकी अधिष्ठात्री नवदुर्गा हैं। इसे कपिल मुनि एवं भैरव का प्रतीक मन जाता है।
ग्रह संबंध: इसका अधिपत्य केतु ग्रह के पास है।
जीवन में लाभ: इसे धारण करने वाला व्यक्ति अपार उज्ज्वलता, शक्ति और चैतन्य प्राप्त करता है। बाएं हाथ में धारण करना अति उत्तम है।
क्रोध नियंत्रण: क्रोध पर नियंत्रण लाता है और ज्ञान की प्राप्ति कराता है।
सुख-समृद्धि: ऐश्वर्य, धन-धान्य और खुशहाली प्रदान करता है।
धार्मिक रुचि: धर्म, कर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ाता है।
स्वास्थ्य लाभ : ज्वर, नेत्र, उदर रोगों में लाभकारी, मस्तिष्क, फेफड़े, स्तन,जननेंद्रिय के रोग, गर्भपात, गर्भ धारण में कठिनाई , मिर्गी, आँख रोग। केतु की प्रतिकूलता से उत्पन्न दोषों का निवारण करता है।
लहसुनिया रत्न से भी अधिक प्रभावकारी माना जाता है।
शुभ फल : जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति प्रदान करता है। आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाता है। पितृदोष निवारण में सहायक।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मकर और कुंभ राशि वालों को इसे अवश्य धारण करना चाहिए। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन लग्न वाले जातक भी इससे लाभ उठा सकते हैं।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं हुं नमः
दस मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसके अधिपति भगवान विष्णु और यम देव हैं ।
कवच स्वरूप: यह रुद्राक्ष एक दिव्य कवच की तरह कार्य करता है, जिससे धारण करने वाले को नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।
जीवन में लाभ: न्यायालयीन मुकदमों, भूमि से जुड़े व्यवहारों में यश दिलाता है।
ऋण मुक्ति: कर्ज से मुक्ति दिलाता है और संपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति करता है।
विशेष गुण: इसमें नवरत्न मुद्रिका के समान गुण पाए जाते हैं।
स्वास्थ्य एवं मानसिक लाभ : नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा, मानसिक शांति, रोग भय निवारण, अनिद्रा, गर्भाधारण में समस्या, कान रोग । सभी ग्रहों को शांत करता है और जीवन में संतुलन लाता है।
शुभ फल : सभी कामनाओं को पूर्ण करने में सक्षम। जीवन में सुख, समृद्धि और आत्मविश्वास बढ़ाता है। नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को इसे अवश्य धारण करना चाहिए।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं नमः
ग्यारह मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसके अधिपति ११ रुद्रदेव हैं।
प्रतीक: यह रुद्राक्ष भगवान इंद्र का प्रतीक माना जाता है।
विशेष फल: इसे शिखा में बांधकर धारण करने से हजार अश्वमेध यज्ञ और ग्रहण में दान करने के बराबर फल प्राप्त होता है।
जीवन में लाभ: इसे धारण करने से समस्त सुखों में वृद्धि होती है। अश्वमेध यज्ञ के समान फल, हृदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह।
विजय प्रदाता: विजय दिलाने वाला और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करने वाला है।
बारह मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसके अधिपति सूर्यदेव हैं।
धारण का स्थान: इसे बालों में धारण किया जाता है।
जीवन में लाभ: इसे पहनने से शासन करने की क्षमता, अलौकिक बुद्धिमत्ता की चमक, तेज और शक्ति जैसे सूर्यदेव के गुण प्राप्त होते हैं। सरकारी अधिकारी व विद्यार्थियों के लिए शुभ, त्वचा रोग, हृदय, आँख-कान रोग, रक्तचाप, मूल विकार।
आध्यात्मिक उन्नति: आत्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
विशेष लाभ : सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी। प्रमोशन, मनचाही जगह पर पोस्टिंग, पद, प्रतिष्ठा और अन्य लाभ दिलाता है। UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए शुभफलदायी। व्यक्तित्व को निखारते हुए उच्च स्तर का आत्मविश्वास प्रदान करता है। नेत्र ज्योति में वृद्धि करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को इसे धारण करना चाहिए। यह सभी के लिए उन्नति और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
धारण करने का मंत्र : ॐ क्रौं क्षौं रौं नमः
स्वास्थ्य एवं जीवन लाभ : दीर्घायु प्रदान करता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाता है। विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगों और विकारों में लाभकारी। संतानहीन स्त्रियों को संतान प्राप्ति में सहायक। बल और तेज में वृद्धि करता है।
शुभ फल : सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। आत्मबल और तेजस्विता में वृद्धि करता है। जीवन में विजय और सफलता दिलाता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को इसे अवश्य धारण करना चाहिए।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं हुं नमः
तेरह मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसके अधिपति इन्द्रदेव (देवताओं के राजा) हैं तथा इसका अधिपत्य कामदेव के पास है।
जीवन में लाभ: इसे धारण करने से सभी सांसारिक मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। संतान प्राप्ति, सफलता, करिश्माई व्यक्तित्व, कंठ, मूत्र पिंड, जननेंद्रिय, थायरॉयड, काम शक्ति, जलोदर, मूत्र रोग, आँख रोग, गर्भ समस्या, अपच, संधिवात, रक्त वाहनियों व तंत्रिकायों में रुकावट, मनोविकार।
विशेष कृपा: कामदेव की कृपा से आकर्षण शक्ति और करिश्माई व्यक्तित्व प्राप्त होता है।
लोकप्रियता: हमेशा Center of Attraction बने रहने हेतु यह रुद्राक्ष विशेष रूप से लाभकारी है।
शुभ फल : फिल्म अभिनेता, राजनेता और कारोबारी वर्ग में यह अत्यंत लोकप्रिय है।धारण करने वाले के प्रति आकर्षण और जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता है। समस्त कामनाओं और सुविधाओं को प्रदान करने वाला है। संतानहीन को संतान प्राप्ति में सहायक। सभी कार्यों में सफलता दिलाता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : इसे सभी राशि और लग्न वाले जातक धारण कर सकते हैं। विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी जो लोकप्रियता, आकर्षण और सफलता चाहते हैं।
धारण करने का मंत्र : ॐ ह्रीं नमः
चौदह मुखी : आध्यात्मिक स्वरूप: इसे देवमणि कहा जाता है। इसके अधिपति स्वयं भगवान शिव और हनुमानजी हैं।
जीवन में लाभ: धारण करने वाले को दुर्घटनाओं, यातनाओं और चिंताओं से मुक्ति दिलाकर सफलता की ओर ले जाता है।
पाप निवारण: समस्त पापों का नाश करता है।
ग्रह संबंध: इसके अधिपति ग्रह शनि और मंगल हैं।
स्वास्थ्य एवं मानसिक लाभ : शनि और मंगल दोष की शांति करता है। दैविक औषधि के रूप में शरीर को स्वस्थ रखता है।जिन लोगों पर साढ़ेसाती, ढैया या अष्टम शनि चल रहा हो, उन्हें इसे धारण करने से बड़ी राहत मिलती है। सफलता, कमजोरी, पेट दर्द, लकवा, मिर्गी, बधिरता, पाण्डु, गर्भपात, स्त्री रोग, संधिवात, वीर्य शुद्धि।
शुभ फल : जीवन में सुख, समृद्धि और आत्मबल प्रदान करता है।मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाता है।सफलता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह विशेष रूप से उत्तम है।शनि और मंगल दोष से पीड़ित जातकों को इसे अवश्य धारण करना चाहिए।
धारण करने का मंत्र : ॐ नमः
शारीरिक विकारों के लिए कम से कम 20 दिन ,चिंता/तनाव को कम करने 40 दिन और भाग्य परिवर्तन एवं बाधाओं से मुक्ति 60 दिन तक लग सकते हैं ,यह समय हर व्यक्ति के लिए अलग भी हो सकता है।
जो भी व्यक्ति रूद्राक्ष की माला धारण करता है ,उसके पास भूत ,प्रेत ,पिशाच ,डाकिनी,शाकिनी और अन्य दुष्ट द्रोहकारी राक्षस ,उसके समीप भी नहीं आते।
जीवन की अलग-अलग परेशानियों (पारिवारिक, व्यावसायिक, स्वास्थ्य, मानसिक, कानूनी आदि) को संतुलित करने और दूर करने के लिए , रूद्राक्ष शक्ति बंध (Shakti Bandh) के विभिन्न संयोजन बताए गए हैं — उपयोग किए जाते हैं, जो निम्नानुसार हैं :
| शक्ति बंध | प्रयुक्त रूद्राक्ष / संयोजन | उद्देश्य / समस्या | लाभ |
|---|---|---|---|
| 1. एकता संयोजन | 1 गौरीशंकर रूद्राक्ष + 2 मुखी के 2 दाने | पारिवारिक असहमति, पति-पत्नी में मतभेद | परिवार में एकता, प्रेम और सामंजस्य |
| 2. चन्द्रमा कलाई बंध | 2 मुखी के 9 दाने + चन्द्रमा संबंधित रत्न मोती/चांदी के spacer के साथ दाहिने हाथ में पहनें | चंद्रमा का अशुभ प्रभाव , मानसिक अस्थिरता, भावनात्मक उतार-चढ़ाव | शांति, भावनात्मक संतुलन |
| 3. दुर्गा कलाई बंध | 9 मुखी + स्फटिक +मोती+2 या 4 पाँच मुखी रूद्राक्ष छोटे ,बाएं हाथ में पहने | स्त्री/परिवार के रोग ,बच्चों की शिक्षा की चिंता , भय, असुरक्षा | साहस, शक्ति, सुरक्षा |
| 4. सरस्वती बंध | 4 मुखी के 2 दाने + 6 मुखी | शिक्षा, स्मृति नाश, एकाग्रता की कमी | बुद्धि, वाक्चातुर्य, स्मृति वृद्धि, अच्छा करिअर |
| 5. स्वास्थ्य बंध | 3 मुखी के 2 दाने +5 मुखी के 3 दाने | सामान्य रोग, कमजोरी | शारीरिक स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता |
| 6. दोष निवारण बंध | एक 10 मुखी रूद्राक्ष को स्फटिक के दानों में पिरोकर जिसमे नीचे एक पारे की गोली लगी हो ,को छत पर लटकाएं | ग्रह दोष, पितृ दोष,वस्तु दोष, नजर दोष ,कला जादू | ग्रह शांति, दोष निवारण |
| 7. सुरक्षा बंध | 9 मुखी + 10 मुखी + 11 मुखी , बाएं हाथ में या गले में पहने | बाहरी बाधाएँ, शत्रु भय, आत्मविश्वास में कमी | सुरक्षा, स्थिरता |
| 8. आज्ञा चक्र बंध | 14 मुखी (दोनों भोहों के मध्य पर , या गर्दन के चारों ओर ) | मानसिक तनाव, निर्णय क्षमता की कमी,शनि ग्रह के दुष्प्रभाव | ज्ञान शक्ति, मानसिक बल |
| 9. नवग्रह शांति संयोजन | 3, 5, 10, 11, 12 मुखी, गले में पहनें | ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव | आत्मविश्वास, ग्रह शांति |
| 10. ध्यान योग संयोजन | 5 मुखी माला (108+1 दानों की माला) | ध्यान, साधना | एकाग्रता, आध्यात्मिक उन्नति |
| 11. मोहिनी शक्ति संयोजन | 6 मुखी (2 दाने) + 13 मुखी | आकर्षण, जनसंपर्क, लोकप्रियता | व्यक्तित्व में आकर्षण, प्रभाव |
| 12. विजय योग संयोजन | 10 मुखी + 11 मुखी + 16 मुखी | कानूनी विवाद, संघर्ष | विजय, सफलता |
| 13. व्यवसायिक संयोजन | (7 मुखी + 8 मुखी ) -यह combination के साथ एक अतिरिक्त रूद्राक्ष इस तरह उपयोग करें : कामकाजी महिलायें : 9 मुखी, जो भ्रमित हैं ,दिशा की कमी : 10 मुखी, व्यापारियों के लिए ,व्यापार में स्थिरता के लिए : 11 मुखी , कन्स्ट्रक्शन ,संपत्ति के व्ययसाय से जुड़े लोग : 12 मुखी , राजनेता : 13 मुखी , शेयर बाजार /आयात निर्यात : 14 या 15 मुखी | व्यापारिक असफलता, अस्थिरता | स्थिरता, सफलता, धन लाभ |
रविवार, गुरूवार या सोमवार को पुष्य नक्षत्र पर चंद्रमा हों तो ऎसे सिद्ध योग में रूद्राक्ष का पूजन कर, रूद्राक्ष को शिव स्वरूप मानकर प्राण -प्रतिष्ठा की जाती है ।नए रुद्राक्ष को 24 घंटे तक शुद्ध घी में रखें, फिर अगले 24 घंटे तक पूर्ण वसा वाले कच्चे दूध में रखें। इसके बाद गंगाजल से धोकर साफ करें। इसके बाद मुलायम कपड़े से साफ करें। साबुन का उपयोग न करें। इसके बाद :
उपरोक्त पाँच द्रव्यों को मिलाकर पंचामृत तैयार करें।
कपूर, चंदन पाउडर/पेस्ट, चावल के दाने, फूल, पानी आदि सामग्री भी अपने पास रखें ।
ॐ प्रपद्यामि सद्योजातं सद्योजाताय वै नमो नमः।
भवे भवे नातिभवे भवस्व मां भवोद्भवाय नमः॥
अब रूद्राक्ष पर चंदन का लेप करें, धूप जलाएँ और फूल अर्पित करें। इसके बाद निम्नलिखित अघोर मंत्र का जाप करें :
ॐ अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः।
सर्वेभ्यः सर्वशर्वेभ्यो नमस्ते अस्तु रुद्ररूपेभ्यः
इसके पश्चात रूद्राक्ष पर चावल चढ़ाएँ और निम्नलिखित तत्पुरुष मंत्र का जाप करें:
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥
इसके उपरांत अंतिम चरण में :
11 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें अथवा रूद्राक्ष के प्रत्येक मुखी का बीज मंत्र जपें। और अंत में रूद्राक्ष धारण करें और भगवान शिव से प्रार्थना करें।
इस प्रकार विधिपूर्वक रूद्राक्ष की पूजा करने से वह शुद्ध, शक्तिशाली और कल्याणकारी बनता है।
सोमवार या किसी शुभ दिन ,इसे शुद्ध जल या गंगाजल से धोकर साफ करें। चाहें तो हल्के दूध और जल के मिश्रण से भी स्नान करवा सकते हैं, फिर बाद में गंगाजल से धोकर साफ करें । चंदन का लेप लगाएं और धूप अर्पित करें । कोई भी सफेद फूल अर्पित करें । रूद्राक्ष को शिवलिंग या भगवान शिव की तस्वीर पर स्पर्श करें और ॐ नमः शिवॉय मंत्र का कम से कम 11 या 21 बार बार जाप करें और इसे माथे से लगाकर फिर पुनः धारण करें। धारण करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करें ,इस प्रक्रिया से रुद्राक्ष की ऊर्जा पुनः सक्रिय होती है और साधक को निरंतर लाभ मिलता है। सूर्योदय के बाद स्नान करके शुद्ध वस्त्र पहनकर ही इसे करें।साबुन का उपयोग न करें।
इस विधि से रुद्राक्ष की ऊर्जा पुनः सक्रिय होती है और यह निरंतर शुभ फल प्रदान करता है।रूद्राक्ष को अच्छा बनाए रखने हेतु इसमें चंदन तेल या जैतून तेल या तिल का तेल ,भी लगा सकते हैं ,इससे इसमें कीड़े बगैरा लगने का डर नहीं रहता है।
| मुखी रुद्राक्ष | अधिपति देवता | ग्रह संबंध | चार्जिंग मंत्र | शुभ दिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 मुखी | भगवान शिव | सूर्य | ॐ ह्रीं नमः | सोमवार |
| 2 मुखी | अर्धनारीश्वर | चंद्र | ॐ नमः | सोमवार |
| 3 मुखी | अग्नि देव | मंगल | ॐ क्लीं नमः | मंगलवार |
| 4 मुखी | ब्रह्मा | बुध | ॐ ह्रीं नमः | बुधवार |
| 5 मुखी | कालाग्नि (शिव) | गुरु | ॐ ह्रीं नमः | गुरुवार |
| 6 मुखी | कार्तिकेय | शुक्र | ॐ ह्रीं हुं नमः | शुक्रवार |
| 7 मुखी | महालक्ष्मी | शनि | ॐ हुं नमः | शनिवार |
| 8 मुखी | भैरव, गणेश | राहु | ॐ हुं नमः | बुधवार/शनिवार |
| 9 मुखी | नवदुर्गा | केतु | ॐ ह्रीं हुं नमः | रविवार |
| 10 मुखी | विष्णु, यम | सर्वग्रह | ॐ ह्रीं नमः | सोमवार |
| 11 मुखी | 11 रुद्र | इंद्र | ॐ ह्रीं हुं नमः | सोमवार |
| 12 मुखी | सूर्यदेव | सूर्य | ॐ क्रौं क्षौं रौं नमः | रविवार |
| 13 मुखी | इंद्र, कामदेव | शुक्र | ॐ ह्रीं नमः | शुक्रवार |
| 14 मुखी | शिव, हनुमान | शनि, मंगल | ॐ नमः | शनिवार |
हर मुखी रुद्राक्ष का अपना विशेष मंत्र होता है।
ॐ नमः शिवाय , इसे पूरी माला पर कम से कम १०८ बार जपें।
रुद्राक्ष पर वैज्ञानिक शोध पिछले कुछ दशकों में काफी गहनता से हुए हैं। विशेष रूप से बनास हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के वैज्ञानिकों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉ. सुहास राय जैसे शोधकर्ताओं ने इसके बायो-मेडिकल गुणों पर कई प्रामाणिक तथ्य प्रस्तुत किए हैं।
रुद्राक्ष के वैज्ञानिक आधार को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है:
1. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और मैग्नेटिक फील्ड (Electromagnetic Field)
रुद्राक्ष के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक गुणों में इसकी विद्युत-चुंबकीय शक्ति है।
प्रेरण (Induction): रुद्राक्ष एक 'कैपेसिटर' (Capacitor) की तरह कार्य करता है जो विद्युत ऊर्जा को संचित और स्थिर कर सकता है। जब यह हृदय के पास होता है, तो यह हमारे शरीर के 'बायो-इलेक्ट्रिकल' प्रवाह को नियमित करता है।
मैग्नेटिक पोलरिटी (Magnetic Polarity): रुद्राक्ष में डाय-मैग्नेटिक (Diamagnetic) गुण होते हैं। यह रक्त प्रवाह (Blood Circulation) को सुचारू बनाने में मदद करता है। चूंकि रक्त में आयरन (हीमोग्लोबिन) होता है, रुद्राक्ष का सूक्ष्म चुंबकीय प्रभाव धमनियों और शिराओं में होने वाले घर्षण को कम करता है, जिससे रक्तचाप (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है।
2. रासायनिक संरचना (Chemical Composition)
वैज्ञानिक विश्लेषण (जैसे गैस क्रोमैटोग्राफी) से पता चला है कि रुद्राक्ष के दाने में मुख्य रूप से 4 तत्व पाए जाते हैं:
कार्बन (Carbon): लगभग 50%
हाइड्रोजन (Hydrogen): लगभग 18%
नाइट्रोजन (Nitrogen): लगभग 1%
ऑक्सीजन (Oxygen): लगभग 30%
इनके अलावा, इसमें सूक्ष्म मात्रा में एल्यूमीनियम, कैल्शियम, क्लोरीन, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ये तत्व रुद्राक्ष को एक विशिष्ट घनत्व और स्थायित्व प्रदान करते हैं।
3. प्रमुख वैज्ञानिक शोध और तथ्य
डॉ. सुहास राय की रिपोर्ट (BHU): डॉ. राय के शोध के अनुसार, रुद्राक्ष के दानों में एक विशिष्ट 'रेजिस्टेंस' (Resistance) होता है। जब हृदय से निकलने वाली विद्युत तरंगें रुद्राक्ष के संपर्क में आती हैं, तो रुद्राक्ष उन तरंगों के अतिरिक्त प्रवाह को सोख लेता है। इससे हृदय की धड़कन (Heartbeat) स्थिर होती है और मानसिक तनाव कम होता है।
जैव-विद्युत प्रभाव (Bio-electric Effect): हमारा शरीर एक जटिल विद्युत नेटवर्क है। रुद्राक्ष के दाने में एक स्थिर विद्युत आवेश (Static charge) होता है। जब यह त्वचा के संपर्क में आता है, तो यह शरीर के न्यूरो-ट्रांसमिटर्स को शांत करने का काम करता है।
निष्कर्ष : वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध है कि रुद्राक्ष केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं है, बल्कि एक "प्राकृतिक स्ट्रेस-बस्टर" है। यह अपने विद्युत गुणों के माध्यम से स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (Autonomous Nervous System) को संतुलित करता है।
रुद्राक्ष के आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों (Pharmacological Properties) पर हुए वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि यह केवल त्वचा के स्पर्श से ही नहीं, बल्कि आंतरिक रूप से भी शरीर पर गहरा प्रभाव डालता है। आयुर्वेद में इसे 'फार्माकोलॉजिकल पावरहाउस' माना गया है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसके प्रमुख औषधीय गुण निम्नलिखित हैं:
वैज्ञानिकों ने पाया है कि रुद्राक्ष का हृदय की मांसपेशियों पर 'इनोट्रोपिक' (Inotropic) प्रभाव पड़ता है।
तथ्य: जब रुद्राक्ष का उपयोग औषधीय रूप से (जैसे रुद्राक्ष हिम या भस्म) किया जाता है, तो यह धमनियों के तनाव को कम करता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इसे 'कैल्शियम चैनल ब्लॉकर' जैसी क्रिया माना जाता है, जो उच्च रक्तचाप (High BP) को नियंत्रित करने में सहायक है।
प्रयोगशाला परीक्षणों (In-vitro studies) में रुद्राक्ष के अर्क (Extract) ने कई हानिकारक बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की क्षमता दिखाई है।
तथ्य: रुद्राक्ष के फल और बीज में कुछ ऐसे एल्कलॉइड्स (Alkaloids) और फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) पाए जाते हैं जो घावों को भरने और त्वचा संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसी कारण पुराने समय में रुद्राक्ष को पानी में डुबोकर उस पानी से घाव धोए जाते थे।
रुद्राक्ष का मस्तिष्क की कोशिकाओं पर 'सिडेटिव' (Sedative) और 'ट्रैंक्विलाइज़र' जैसा प्रभाव देखा गया है।
तथ्य: शोध बताते हैं कि रुद्राक्ष के दानों में मौजूद फाइटोकेमिकल्स मस्तिष्क के डोपामाइन (Dopamine) और सेरोटोनिन (Serotonin) स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध करता है कि क्यों रुद्राक्ष पहनने से अवसाद (Depression) और चिंता (Anxiety) में कमी आती है।
रुद्राक्ष के बीज में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) की उच्च मात्रा होती है।
तथ्य: ये तत्व शरीर में 'फ्री रेडिकल्स' (Free radicals) से लड़ते हैं, जो बुढ़ापे और कैंसर जैसी बीमारियों के मुख्य कारक होते हैं। वैज्ञानिक रूप से यह कोशिका संरक्षण (Cell protection) में सहायक है।
वैज्ञानिकों द्वारा पहचाने गए मुख्य फाइटोकेमिकल्स:
रुद्राक्ष (Elaeocarpus ganitrus) के अंदर कुछ विशेष सक्रिय तत्व पाए गए हैं:
रुद्राकिन (Rudrakine): यह एक प्रमुख एल्कलॉइड है जो दर्द निवारक गुणों के लिए जाना जाता है।
एलेओकार्पाइन (Elaeocarpine): यह तत्व तंत्रिका तंत्र को शांत करने में सहायक है।
एक व्यावहारिक प्रयोग :
वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि यदि रुद्राक्ष को रात भर तांबे के बर्तन में पानी में डुबोकर रखा जाए और सुबह वह पानी पिया जाए, तो वह पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हो जाता है। यह पाचन तंत्र और लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करता है।
रुद्राक्ष के दानों के 'असली' या 'नकली' होने की पहचान के वैज्ञानिक तरीके :
रुद्राक्ष की लोकप्रियता के कारण बाजार में नकली रुद्राक्ष (प्लास्टिक, लकड़ी या फाइबर के बने) की भरमार है। इन्हें पहचानने के लिए कुछ वैज्ञानिक और व्यावहारिक परीक्षण (Tests) किए जाते हैं, जो पूरी तरह से तर्क और भौतिक विज्ञान पर आधारित हैं:
यह रुद्राक्ष की शुद्धता जांचने का सबसे प्रामाणिक वैज्ञानिक तरीका है।
लॉजिक: रुद्राक्ष के अंदर प्राकृतिक रूप से बीज के खांचे (Compartments) होते हैं।
पहचान: एक्स-रे में रुद्राक्ष के अंदर उतनी ही खाली जगह या 'बीज' दिखने चाहिए जितने बाहर मुख (Lines) हैं। यदि बाहर 5 मुख हैं लेकिन अंदर बीज नहीं दिख रहे या बनावट असामान्य है, तो वह नकली है।
यह भौतिक विज्ञान के आर्किमिडीज सिद्धांत पर आधारित है।
लॉजिक: असली और परिपक्व (Mature) रुद्राक्ष का घनत्व (Density) पानी से अधिक होता है।
पहचान: यदि रुद्राक्ष को पानी में डाला जाए और वह तुरंत डूब जाए, तो वह असली और भारी माना जाता है।
सावधानी: प्लास्टिक के भारी दाने भी डूब सकते हैं और बहुत सूखे हुए असली दाने कभी-कभी तैर सकते हैं। इसलिए यह टेस्ट 100% सटीक नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच के लिए अच्छा है।
यह रुद्राक्ष के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक गुणों को जांचने का एक पुराना तरीका है।
लॉजिक: रुद्राक्ष में चुंबकीय गुण होते हैं।
पहचान: यदि रुद्राक्ष के दाने को दो तांबे के सिक्कों के बीच रखा जाए, तो वह अपनी धुरी पर हल्का सा घूमता है। यह भौतिक संपर्क और सूक्ष्म विद्युत प्रवाह के कारण होता है। हालांकि, इसके लिए बहुत एकाग्रता और सही संतुलन की आवश्यकता होती है।
पहचान: माइक्रोस्कोप से देखने पर असली रुद्राक्ष की सतह ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और घाटियों जैसी दिखती है। नकली रुद्राक्ष (जो सांचे में ढाले जाते हैं) की सतह बहुत चिकनी या एक समान पैटर्न वाली दिखाई देती है। असली रुद्राक्ष के खांचों (Mukhis) के पास कुदरती रेशे होते हैं, जो चिपकाए गए नकली मुखों में नहीं मिलते।
विधि: रुद्राक्ष को 20-30 मिनट तक पानी में उबालें।
परिणाम: यदि रुद्राक्ष नकली है और गोंद या ग्लू से मुख चिपकाए गए हैं, तो उबलने पर वे अलग हो जाएंगे। असली रुद्राक्ष उबलने पर अपनी बनावट नहीं खोता और न ही रंग छोड़ता है।
भस्म सम्पूर्ण मंगलों को देने वाला तथा उत्तम है। पुराणों के अनुसार भस्म लगाकर ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। भस्म लगाने से जितने कान शरीर में प्रवेश करते हैं ,उतने ही शिवलिंगों को वह धारक अपने शरीर में धारण करता है। ललाट पर जो भस्म से तीन तिरछी रेखाएं बनाई जाती हैं ,उन्ही को त्रिपुण्ड कहते हैं । मध्यमा और अनामिका अंगुलियों से दो रेखाएं बनाकर बीच में बीच में अंगूठे द्वरा प्रतिलोम भाव से की गई रेखा त्रिपुण्ड कहलाती है। त्रिपुण्ड बीच की तीन अंगुलियों से भी ललाट में बना सकते हैं। त्रिपुण्ड की प्रत्येक रेखा के नौ नौ देवता होते हैं। त्रिपुण्ड अत्यंत उत्तम, भोग और मोक्ष को देने वाला होता है। माथे पर तीन रेखाएँ शिव के त्रिगुणात्मक स्वरूप (सत्त्व, रज, तम) का प्रतीक हैं। "ॐ नमः शिवाय" या "व्यक्तं यज्ञाय नमः" जैसे मंत्रों के साथ लगाने से पुण्यफल बढ़ता है। भस्मधारण से अहंकार का नाश, शरीर की शुद्धि और शिवतत्व की प्राप्ति होती है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र सभी के लिए भस्मधारण का विधान अलग-अलग ग्रंथों में बताया गया है।भस्म के प्रकार :
| प्रकार | उत्पत्ति | अवसर/अनुष्ठान | संबंधित देवता | विशेष लाभ |
|---|---|---|---|---|
| गोबर से उत्पन्न भस्म | शुद्ध गोमय को अग्नि में जला कर | दैनिक पूजा, शिवाभिषेक | भगवान शिव | पवित्रता, रोगनाशक, शिवतत्व की प्राप्ति |
| अग्निहोत्र भस्म | अग्निहोत्र यज्ञ से | गृहस्थों द्वारा संध्या यज्ञ | अग्निदेव, शिव | यज्ञफल की ऊर्जा, गृहस्थ जीवन में संतुलन |
| अन्य यज्ञ भस्म | श्राद्ध, देवयज्ञ, होम आदि | विशेष अनुष्ठान, श्राद्ध कर्म | यज्ञपुरुष, पितृदेव | देवकृपा, पितृशांति |