या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
दीपावली की रात्रि प्रदोष काल में श्री गणेश, श्री महालक्ष्मी, श्री विष्णु, सरस्वती, कुबेर एवं दीपराज का विधिवत पूजन किया जाता है। नीचे दी गई विधि गृहस्थ एवं व्यापारी — दोनों के लिए उपयुक्त है। पूजन आरम्भ करने से पूर्व समस्त सामग्री एकत्र कर लें तथा शान्त चित्त से, पूर्व अथवा उत्तर की ओर मुख करके आसन पर बैठें।
आवश्यक पूजन सामग्री
श्रेणी
सामग्री
देव-स्थापना
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति/चित्र, चौकी, लाल वस्त्र, कलश (तांबा/मिट्टी), आम के पत्ते, नारियल, आसन।
बही-खाता, कलम-दवात, तिजोरी की चाबी, चाँदी/सोने के सिक्के, नोट/द्रव्य, घंटी, शंख, स्वस्तिक/रंगोली सामग्री, धन-पोटली की सामग्री।
शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल — सूर्यास्त के पश्चात लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक; गृहस्थों के लिए सर्वश्रेष्ठ।
स्थिर लग्न (विशेषकर वृषभ लग्न) — इसमें माँ लक्ष्मी स्थिर रहती हैं, अतः अति उत्तम।
महानिशीथ काल — तांत्रिक एवं विशेष व्यापारिक पूजा हेतु उपयुक्त।
नोट: तिथि, लग्न एवं मुहूर्त प्रतिवर्ष बदलते हैं। कृपया उस वर्ष का सही मुहूर्त अपने पंचांग अथवा www.divinejyotishvaibhav.com से अवश्य देख लें।
पूजा स्थान एवं देव-स्थापना
यजमान पूर्व अथवा उत्तर की ओर मुख करके बैठें। देवताओं की स्थापना सामने (पूर्व दिशा) की ओर इस प्रकार करें —
यजमान (पूजक) का मुख पूर्व दिशा की ओर रहे। दिशा-सूचक चित्र अनुसार: ऊपर पूर्व, नीचे पश्चिम, बायें उत्तर, दायें दक्षिण।
▲ पूर्व (East) · देव-स्थान (सामने)
◀ उत्तर (N)
दक्षिण (S) ▶
नवग्रह
मुख्य देव गणेश · महालक्ष्मी विष्णु · सरस्वती
षोडश मातृका
शंख · घंटा
कलश (वरुण)
दीपराज प्रसाद · फल
पूजन सामग्री
यजमान का आसन (पूजक)
जल · पंचपात्र आचमनी
यजमान — मुख पूर्व की ओर · पश्चिम (West)
नोट: उत्तर दिशा बायीं ओर तथा दक्षिण दिशा दायीं ओर रहेगी। मुख्य देव पंक्ति में बायें से — गणेश, महालक्ष्मी, विष्णु, सरस्वती क्रम रखें। कलश को देव-पंक्ति के सामने मध्य में स्थापित करें।
पूजा विधि का क्रम
दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण
पवित्रीकरण, आचमन एवं संकल्प
श्री गणेश पूजन (षोडशोपचार)
शंख एवं घंटा पूजन
कलश (वरुण) पूजन
नवग्रह पूजन
षोडश मातृका पूजन
श्री महालक्ष्मी पूजन (षोडशोपचार) — सहित विष्णु एवं सरस्वती
महालक्ष्मी विशिष्ट पूजा (अंग पूजा, अष्टसिद्धि, अष्टलक्ष्मी)
श्री सूक्त पाठ एवं लक्ष्मी बीज मंत्र जप
दीपराज पूजन
कुबेर, बही-खाता एवं लेखनी-दवात पूजन
धन पोटली पूजन
आरती (गणेश एवं लक्ष्मी)
मंत्र पुष्पांजलि, प्रदक्षिणा एवं क्षमा प्रार्थना
प्रसाद वितरण
विसर्जन एवं उत्थापन
॥ विस्तृत पूजन विधि ॥
1. दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण
सर्वप्रथम घी का दीपक प्रज्वलित करें और निम्न मंत्र से दीप को प्रणाम करें —
तिजोरी अथवा बही-खाते पर स्वस्तिक बनाकर अक्षत-पुष्प अर्पित करें —
ॐ शुभ-लाभप्रदाय नमः।
13. धन पोटली पूजन
धन-पोटली धनतेरस अथवा दिवाली की रात्रि पूजन के समय बनाई जाती है और वर्षभर समृद्धि हेतु तिजोरी में रखी जाती है।
आवश्यक सामग्री
एक नया लाल/पीला रेशमी या सूती कपड़ा (लगभग 9×9 इंच)।
पीली कौड़ी (5 या 7) — लक्ष्मी एवं कुबेर का प्रतीक।
गोमती चक्र (5 या 7) — समृद्धि एवं सुरक्षा।
कमलगट्टा (5 या 7) — लक्ष्मी प्रिय, धन का स्रोत।
साबुत सुपारी (1 या 5) एवं साबुत हल्दी की गाँठ (1 या 5)।
हरी इलायची एवं लौंग (5-5) — सौभाग्य एवं आकर्षण।
चाँदी/सोने का सिक्का एवं कुछ नोट (श्रद्धानुसार)।
थोड़े साबुत धनिया के बीज — धन-वृद्धि हेतु।
पोटली बनाने की विधि
लाल कपड़े को चौकी पर माता लक्ष्मी के सामने रखें।
कपड़े पर पहले कुमकुम (रोली) एवं अक्षत छिड़कें।
सभी सामग्री कपड़े के मध्य में रखें।
कपड़े को चारों ओर से उठाकर मौली (कलावा) से बाँधकर पोटली बना लें।
पोटली की पूजा
पोटली को माता लक्ष्मी के चरणों के पास अथवा कुबेर के सामने रखें। मुख्य महालक्ष्मी पूजन के समय गंध, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य इस पोटली पर भी अर्पित करें। तत्पश्चात कमलगट्टे की माला से बीज मंत्र का 11/21/108 बार जाप करें —
दिवाली की रात पूजा समाप्ति के बाद ही स्थापित करें (अगले दिन नहीं)।
सर्वोत्तम स्थान — तिजोरी, जहाँ नकद/आभूषण रखते हैं।
व्यापारी अपने गल्ले/कैश-बॉक्स में रख सकते हैं।
घर की मुख्य अलमारी, जहाँ बचत/कागजात रखते हैं।
नोट: पोटली को वर्षभर खोलें नहीं, न ही जमीन अथवा अशुद्ध स्थान पर गिरने दें। अगली दिवाली पर सिक्का, कौड़ी एवं गोमती चक्र गंगाजल से धोकर पुनः अभिमंत्रित कर नई पोटली में प्रयोग करें; शेष सामग्री विसर्जित कर दें।
14. आरती
घी के दीपक से पहले श्री गणेश जी की, फिर माता लक्ष्मी की आरती करें।
श्री गणेश जी की आरती
दोनों आरती (गणेश एवं महालक्ष्मी) नीचे दी गई हैं — यजमान अपनी श्रद्धा एवं परंपरा अनुसार इनमें से कोई एक, अथवा दोनों आरती कर सकते हैं।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ एक दन्त दयावन्त चार भुजा धारी। माथे सिन्दूर सोहे मूसे की सवारी॥ अन्धन को आँख देत कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥ हार चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥ दीनन की लाज रखो शम्भु-सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जाऊँ बलिहारी॥
श्री लक्ष्मी जी की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निसदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ दुर्गा रूप निरञ्जनी, सुख-सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि पाता॥ तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभ-दाता। कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ जिस घर में तुम रहती, सब सद्गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ शुभ-गुण सुन्दर युक्ता, क्षीर-निधि जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
कर्पूर आरती
ॐ महालक्ष्म्यै नमः, कर्पूर-नीराजनं समर्पयामि।
15. मंत्र पुष्पांजलि, प्रदक्षिणा एवं क्षमा प्रार्थना
आवाहनं न जानामि, न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि, क्षमस्व परमेश्वरि॥ ॐ महालक्ष्म्यै नमः, क्षमा-प्रार्थनां समर्पयामि।
16. प्रसाद वितरण
सर्वप्रथम देवताओं को अर्पित प्रसाद परिवारजनों एवं उपस्थित सभी को बाँटें तथा स्वयं भी श्रद्धापूर्वक ग्रहण करें।
17. विसर्जन एवं उत्थापन
पूजा के अंत में श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी को स्थापित रखा जाता है (इनका तुरंत विसर्जन नहीं होता)। अन्य आवाहित देवताओं — वरुण, नवग्रह, कुबेर आदि — का विसर्जन निम्न मंत्र से करें —